नया क्या?

गुरुवार, 9 अप्रैल 2009

ओ माझी रे - विडियो

यहाँ आज इन्टरनेट स्पीड इतनी अच्छी आ रही है की पहला विडियो अपलोड करने में कामयाब हुआ हूँ..
यह मेरे द्वारा गाया गया गाना है जो कि द बॉंग कनेक्शन फ़िल्म से है और गाने का नाम : ओ माझी रे है | मूलतः शान ने इसे गाया है | आशा करता हूँ की यह आपको पसंद आएगा |
यह पूरी तरह से कैरिओके नहीं है.. पृष्ठभूमि में मूल गाना भी चल रहा है...






यह विडियो पूरी तरह काराओके है... शायद यह आपको ज़्यादा पसंद और समझ [कि मैं कैसा गाता हूँ] आएगा... राय टिपण्णी दे कर बताएँ..


बुधवार, 8 अप्रैल 2009

हाँ माँ तुम ही हो

यह छोटी सी कृति मेरी माँ के जन्मदिन पर लिख रहा हूँ...
बस अपने भावों को कुछ शब्द देने की कोशिश कर रहा हूँ...
बहुत मुश्किल है उस अन्दर छुपे अनंत भाव को शब्दों में बदलना...
बस एक कोशिश है...

सूरज की गर्मी और भव्यता हो तुम
आसमान की नीलाई और विशालता हो तुम

सागर की गहराई और अथाह हो तुम
ओंस की शीतलता और ठंडक हो तुम

धरती की सहनशीलता और सघनता हो तुम
पहाड़ की उंचाई और स्थिरता हो तुम

पंछी का कलरव और आज़ादी हो तुम
पेड़ों की छाँव और जीवन हो तुम

यह बता दो कौन नहीं हो तुम ?
यह बता दो किसमें नहीं हो तुम ?

जब हर ज़र्रे में हो तुम
जब हर बात हो तुम

तभी हमारी इबादत हो तुम
तभी हमारा सम्मान हो तुम

हाँ माँ,
तुम्हारे सामने ये मस्तक हैं नम..
तुम्हारे सामने ये मस्तक हैं नम..

आप मेरी माँ की कविताएँ यहाँ पढ़ सकते हैं |
जन्मदिन की शुभकामनाएं सबसे नवीनतम पोस्ट पर दें |