ऑडियो यहाँ सुनें:
प्रशांत एक सुशिक्षित और भद्र इंसान था। घर से दूर रहते ५-६ साल हो गए थे। अब नौकरी कर रहा था ३ सालों से। उससे पहले पढाई। दिल का बड़ा सख्त था। साल में २-३ बार ही घर आ पाता। नौकरी पेशा आदमी की सांस और आस दोनों उसके मालिक के हाथ में होती है। चंद रुपयों के लिए इंसान केवल दास बन कर रह जाता है।
छुट्टियों पर घर आया। माँ ने आते ही टोह लगा ली थी कि प्रशांत परेशान सा लग रहा है पर वक़्त को अपना काम करते दे रही थी, कुछ कहा-पूछा नहीं।
दूसरे दिन रात को प्रशांत की नींद उड़ गयी थी। उसके जज़्बात उसको तोड़ने को आतुर हो रहे थे। ज़िन्दगी भर की परेशानियां उसे सोने न दे रहीं थी। २ घंटे तक लेटे रहने के बाद भी जब नींद न आई तो उसके विचारों का बाँध टूट गया। वह उठा और जा कर माँ-पिताजी के कमरे का दरवाज़ा खटखटाया।
माँ ने दरवाज़ा खोला तो वह माँ से लिपट कर रोने लगा। माँ घबराई नहीं, उसे पता था कि यह आज या कल तो होना ही था। सर सहलाते हुए उसे अपनी गोद में सुला लिया। किसी ने कुछ नहीं कहा पर माँ-बेटे का जो रिश्ता था, वह सब कुछ कह गया। प्रशांत ने माँ के आँचल में सारे गम उड़ेल दिए। सभी उत्तेजनाएं और परेशानियां कब उस ममत्व के महासागर में समा गए, इसका अंदाजा ही न लगा और वह गहरी नींद में सो गया।
सुबह देर से उठा। माँ घर का कामकाज कर रही थीं और वहीँ प्रशांत की दुनिया तो बिलकुल हलकी और आनंदमय हो चली थी।